एसएमवीडीयू के संजीव वर्मा को गणित विषय में पीएचडी की उपाधि

WhatsApp Channel Join Now
एसएमवीडीयू के संजीव वर्मा को गणित विषय में पीएचडी की उपाधि


जम्मू, 07 मई (हि.स.)। कटड़ा स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) ने संजीव वर्मा पुत्र स्वर्गीय के.एल. वर्मा निवासी नगरोटा, वर्तमान पता न्यू प्लॉट जम्मू को गणित विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान करने की घोषणा की है। संजीव वर्मा ने सम एस्पेक्ट्स ऑफ फिक्स्ड पॉइंट थ्योरी एंड डिफरेंस सीक्वेंस स्पेसेज़ विषय पर शोध कार्य किया। उनका यह शोध कार्य एसएमवीडीयू के स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कुलदीप राज के निर्देशन में पूरा हुआ।

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने संजीव वर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में बढ़ती उत्कृष्टता को भी दर्शाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story