राजबाग में 9 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
राजबाग में 9 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार


कठुआ, 08 सितंबर (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने राजबाग थाना क्षेत्र में करीब 9 ग्राम चिट्टे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मसकीन अली पुत्र मुरीद अली निवासी खंडवाल कोटपुन्नू तहसील मढ़हीन जिला कठुआ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राजबाग थाना पुलिस की टीम एसएचओ के नेतृत्व में गश्त पर थी। इसी दौरान पैदल जा रहे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर नंबर 210/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से नशीले पदार्थों की तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना 112 या 9858034100 पर देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया गया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story