जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में स्मार्ट इन्वेस्टर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में स्मार्ट इन्वेस्टर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


हीरानगर, 07 सितंबर (हि.स.)। जीएलडीएम डिग्री कॉलेज हीरानगर में नशा मुक्त भारत अभियान और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्मार्ट इन्वेस्टर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और जिम्मेदार वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक करना रहा।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. (सेवानिवृत्त) पवन कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को वित्तीय योजना, बचत, जिम्मेदार निवेश और सोच-समझकर वित्तीय निर्णय लेने संबंधी जानकारी दी। सेबी के राकेश पंडिता ने भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कहा कि वित्तीय साक्षरता से विद्यार्थी जिम्मेदार आर्थिक आदतें अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण नशे की लत से जुड़ी तनाव और कमजोरियों को कम करने में भी सहायक हो सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के समन्वयक प्रो. राकेश शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story