नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी महानपुर में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जीडीसी महानपुर में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 02 जून (हि.स.)। सरकारी डिग्री कॉलेज महानपुर के एनएसएस यूनिट द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली नारों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. रूपाली जसरोटिया ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में निताशा, शिल्पा और पल्लवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 22 से अधिक स्वयंसेवकों सहित कॉलेज स्टाफ भी उपस्थित रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story