जीडीसी मढ़हीन में नशे के खिलाफ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी मढ़हीन में नशे के खिलाफ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित


कठुआ, 16 अक्टूबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज मढ़हीन में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे से जुड़े मुद्दों विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुपमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज का संदेश देना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रभावशाली नारों के माध्यम से नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों को उजागर किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. अनुपमा गुप्ता ने विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें नशामुक्त जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल, डॉ. शल्लू रानी और प्रो. मनु सैनी ने किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अरुण देव सिंह, प्रो. अनूप शर्मा और डॉ. मुनीषा देवी ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story