श्री अमरनाथ यात्रा के छठे जत्थे में 8,815 तीर्थयात्री जम्मू से रवाना

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 07 जुलाई (हि.स.)। सालाना श्री अमरनाथ जी यात्रा के छठे जत्थे के तहत मंगलवार को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रिकॉर्ड 8,815 तीर्थयात्री रवाना हुए। यह इस यात्रा सीज़न में अब तक एक दिन में रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की सबसे बड़ी संख्या है।

एक अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 363 गाड़ियों के काफिले में बालटाल और पहलगाम के दो बेस कैंपों के लिए रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि 181 गाड़ियों में सवार 3,989 तीर्थयात्री सुबह 3:35 बजे बालटाल रूट के लिए रवाना हुए जबकि 182 गाड़ियों में 4,826 तीर्थयात्री सुबह 4:08 बजे पारंपरिक पहलगाम रूट के लिए निकले।

इस जत्थे में 5,831 पुरुष, 2,193 महिलाएं, 30 बच्चे, 598 साधु, 131 साध्वियां, एक बाल साधु और 31 विदेशी पुरुष तीर्थयात्री शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि काफिले में 172 बसें, 58 मीडियम मोटर वाहन, 130 हल्के मोटर वाहन और तीन दोपहिया वाहन शामिल हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को हुई रवानगी के साथ ही यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 3 जुलाई से शुरू हुई 57 दिनों की सालाना यात्रा के पहले चार दिनों में 86,000 से ज़्यादा भक्तों ने 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story