जम्मू संभाग के उधमपुर और सांबा में छह नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार
Mar 24, 2026, 14:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू 24 मार्च (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू संभाग के उधमपुर और सांबा जिलों में छह नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महादीप सिंह, सुरेश कुमार और विक्रम कुमार को अलग-अलग पुलिस चेकिंग दलों ने मजलता के मनवाल चौक, देविका के पास सर्कुलर रोड और गोले मेला में रोका जिसके परिणामस्वरूप उनके पास से हेरोइन बरामद हुई।
प्रवक्ता ने बताया कि महादीप सिंह से 10.27 ग्राम, सुरेश कुमार से 1.54 ग्राम और विक्रम कुमार से 5.74 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उन्होंने कहा कि संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

