कुलगाम और अनंतनाग में 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, नशीले पदार्थ बरामद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 20 अक्टूबर (हि.स.)।जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 6 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नशीले पदार्थ बरामद किए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां में, हीरपोरा पुलिस स्टेशन के एक पुलिस दल ने सर्किट हाउस में नियमित नाका जांच के दौरान पंजीकरण संख्या जेके22सी-4688 वाली एक ऑल्टो गाड़ी को रोका जो सेडो से शोपियां की ओर जा रही थी। गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। उनकी तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों से 60 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। उनकी पहचान मोहम्मद शबान हाजम के पुत्र मशूक अहमद हाजम और गुलाम मोहम्मद हाजम के पुत्र बिलाल अहमद हाजम के रूप में हुई है दोनों हीडो, हीरपोरा के निवासी हैं। तदनुसार हीरपोरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर संख्या 115/2026 के तहत संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और नशीले पदार्थों के स्रोत का पता लगाने और इसके अग्रिम और पश्चवर्ती संबंधों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

इसी तरह कुलगाम में मीर बाजार पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने एनएच-244 पर लालिपोरा क्रॉसिंग के पास गतिशील नाका चेकिंग के दौरान पंजीकरण संख्या जेके03पी-3053 वाले नीले रंग के ऑटो-रिक्शा को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने चालक के केबिन के अंदर मिले एक पॉलिथीन बैग से 860 ग्राम भांग जैसा पदार्थ और 12.05 ग्राम चरस बरामद की। चालक की पहचान फाजिल अहमद शेख पुत्र निसार अहमद शेख निवासी कापरान वीरिनाग, अनंतनाग के रूप में हुई। तदनुसार एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत एफआईआर संख्या 255/2026 के तहत काजीगुंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इसी तरह अनंतनाग में कोकरनाग पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने सोफ शाली में गश्त के दौरान मुश्ताक अहमद राथर पुत्र गुलाम मोहम्मद राथर निवासी पंजगाम, कोकरनाग को रोका। उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 119 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। तदनुसार कोकरनाग पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत एफआईआर संख्या 175/2026 दर्ज की गई है और जांच शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा डोरू पुलिस स्टेशन की पुलिस टीमों ने मलिकपोरा निवासी आदिल अहमद वानी और वेरीनाग निवासी मुश्ताक अहमद शेख को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से क्रमशः लगभग 7 ग्राम और 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। प्रवक्ता ने बताया कि तदनुसार डोरू पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम जनता से पुलिस के साथ सहयोग करने और मादक पदार्थों की तस्करी या उससे संबंधित गतिविधियों के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने का आग्रह किया ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story