सिख यूनाइटेड फ्रंट ने सुनील शर्मा और शगुन परिहार के कथित बयानों की आलोचना की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 15 नवंबर (हि.स.)।

सिख यूनाइटेड फ्रंट जम्मू-कश्मीर के चेयरमैन सुदर्शन सिंह वजीर ने विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एलओपी सुनील कुमार शर्मा और विधायक किश्तवाड़ शगुन परिहार के कथित बयानों की कड़ी आलोचना की। वजीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कुर्बानियां दी हैं और उनके योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने किश्तवाड़ में दो एसपीओज की हत्या के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली पर सुनील शर्मा की कथित टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई और पार्टी से निष्कासन की मांग की। वहीं, शगुन परिहार पर मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी उठाई। वजीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल जेएंडके के अध्यक्ष दरबिंदर सिंह, भाई कन्हैया निष्काम सेवा सोसायटी के मोहिंदर सिंह, राजिंदर सिंह, गज्जन सिंह सहित कई सिख संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। हालांकि, दोनों नेताओं के बयानों को लेकर लगाए गए आरोप सिख यूनाइटेड फ्रंट के हैं और उनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777364 Articles

Share this story