पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर सिख संगत का धरना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू में सिख संगत ने पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा बोलने और समझने वालों की बड़ी संख्या है इसलिए पंजाबी को भी उचित मान्यता और आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। उनका कहना था कि पंजाबी भाषा और इससे जुड़ी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण तथा बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

इस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी धरने में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने पंजाबी भाषा को उचित मान्यता देने की मांग उठाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story