पंजाबी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग, सिख समुदाय का प्रतिनिधिमंडल नेकां नेता अजय सधोत्रा को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू में सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाबी भाषा को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अतिरिक्त महासचिव अजय सधोत्रा को ज्ञापन सौंपा। असज गांधी नगर स्थित नेशनल कॉन्फ्रेंस कार्यालय में उन्हें यह श्रापन सौंपा गया।

सूचना के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल पंजाबी भाषा को उचित आधिकारिक मान्यता देने की मांग को अजय सधोत्रा के समक्ष रखा। सिख समुदाय की ओर से इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है और पंजाबी भाषा के संरक्षण तथा इसे आधिकारिक स्तर पर मान्यता देने की मांग की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story