‘धुरंधर-2’ फिल्म को लेकर जम्मू में सिख संगठनों का विरोध

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 19 मार्च (हि.स.)।

फिल्म ‘धुरंधर-2’ में कथित आपत्तिजनक सामग्री को लेकर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जम्मू के प्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध जताया है। कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह टोहरा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डिविजनल कमिश्नर और जिला मजिस्ट्रेट जम्मू को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

कमेटी ने अपने ज्ञापन में कहा कि फिल्म के कुछ दृश्य सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जब तक आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया नहीं जाता, तब तक जम्मू संभाग में फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति न दी जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया और कहा कि इस तरह के मामलों में पहले भी आपत्तियां उठाई जाती रही हैं, बावजूद इसके ऐसी सामग्री सामने आती रहती है, जिससे समुदाय में असंतोष बढ़ता है।------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story