बिश्नाह के रिहाल और बानाचक स्थित स्कूलों में चला हस्ताक्षर अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
बिश्नाह के रिहाल और बानाचक स्थित स्कूलों में चला हस्ताक्षर अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ


जम्मू, 14 मई (हि.स.)। नशामुक्त अभियान के तहत वीरवार को बिश्नाह के दो अलग-अलग स्कूलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिहाल तथा ज्योति अकादमी हाई स्कूल फतवाल बानाचक शामिल हैं। सीनियर पत्रकार गोविंद चौहान की तरफ से इस अभियान को चलाया गया, जिसमें रिहाल स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर तथा बानाचक स्कूल के संचालक देवी दयाल ने स्कूल के स्टाफ तथा बच्चों के साथ भाग लिया। इस दौरान दोनों स्कूलों की तरफ से भरपूर सहयोग मिला।

यह अभियान प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तरफ से शुरू किया गया है, जिसके तहत बिश्राह में यह कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम के क्रम में वीरवार को दोनों स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्कूलों में इस कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर की गई। उसके बाद बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है। बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं। ऐसे में वे अपने परिवार, मोहल्ले तथा शहर को पूरी तरह से जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। बच्चों को कहा गया कि वे अपने क्षेत्रों में इस बारे में लोगों को जागरूक करें कि नशे को दूर करने से समाज का भला हो सकता है। इस दौरान स्कूल के स्टाफ की तरफ से भी अपने विचार रखे गए। वीरवार को अभियान के दौरान काफी बड़ी गिनती में बच्चों ने भाग लिया। बता दें कि पत्रकार गोविंद चौहान की तरफ से बिश्राह तथा आसपास के इलाकों में इस मुहिम को चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन दो स्कूलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story