नशा मुक्त अभियान में सराहनीय योगदान, एसआई अखिलेश खजूरिया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
नशा मुक्त अभियान में सराहनीय योगदान, एसआई अखिलेश खजूरिया सम्मानित


रियासी, 05 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा आईपीएस तथा एसएसपी रियासी मुकुंद टेबरिवाल आईपीएस ने आईसीपीपी ककरयाल में तैनात एसआई अखिलेश खजूरिया को सम्मानित किया।

यह सम्मान समारोह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रियासी इफ्तिकार अहमद जेकेपीएस और एसपी कटरा कामेश्वर पुरी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अधिकारियों ने एसआई अखिलेश खजूरिया के नशा मुक्त अभियान में सक्रिय योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्य को प्रेरणादायक बताया। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की शुरुआत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा की गई है जिसके तहत पुलिस लगातार नशे के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई अभियान चला रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story