श्री अमरनाथ यात्रा 2026-डीसी कठुआ ने लाॅजमेंट केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
श्री अमरनाथ यात्रा 2026-डीसी कठुआ ने लाॅजमेंट केंद्रों का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा


कठुआ, 18 मई (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के मद्देनजर चिन्हित लाॅजमेंट केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों और आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवास, स्वच्छता, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्र किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। डीसी ने बेडिंग, साफ-सफाई, शौचालयों की व्यवस्था, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति और पर्याप्त स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी सुविधाओं की 24 घंटे निगरानी और उच्च स्तर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, एडीसी विशवजीत सिंह, आईएएस प्रोबेशनर निधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story