श्रेया सिंघल ने संभाला सूचना निदेशक का पद, पारदर्शी संवाद पर दिया जोर

WhatsApp Channel Join Now
श्रेया सिंघल ने संभाला सूचना निदेशक का पद, पारदर्शी संवाद पर दिया जोर


जम्मू 01 अप्रैल (हि.स.)। आईएएस अधिकारी श्रेया सिंघल ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सूचना निदेशक का कार्यभार संभाल लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने पारदर्शी, समयबद्ध और जन-केंद्रित सूचना प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। श्रेया सिंघल ने कहा कि सूचना विभाग सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाता है और सरकारी योजनाओं व विकासात्मक पहलों की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने संचार प्रणाली को आधुनिक बनाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म के बेहतर उपयोग, मीडिया समन्वय को मजबूत करने और सभी हितधारकों के साथ रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

बैठक में संयुक्त निदेशक सूचना (मुख्यालय) डॉ. जहीर अहमद रैना, संयुक्त निदेशक सूचना जम्मू दीपक दुबे, उप निदेशक जाविद अहमद राठर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story