ओल्ड बस स्टैंड में तारबंदी के खिलाफ दुकानदारों का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 जून (हि.स.)।

जम्मू के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में तारबंदी किए जाने के विरोध में दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा लगाई गई तारबंदी के कारण उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों की आवाजाही बाधित होने से कामकाज लगभग ठप हो गया है।

प्रदर्शन के दौरान विधायक जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी भी मौके पर पहुंचे। सिर पर काली पट्टी बांधे विधायक ने दुकानदारों के साथ एकजुटता जताई और विरोध के बीच लगाई गई तारों को हटाने की कार्रवाई में शामिल हुए। इस दौरान ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में कई घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तारबंदी के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। वहींg मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story