जम्मू बस स्टैंड पर कंटीली तारों को लेकर दुकानदारों में मतभेद

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 20 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर लगाए गए कंटीले तारों को लेकर दुकानदारों के बीच मतभेद सामने आए हैं। कुछ दुकानदार इन तारों का विरोध कर रहे हैं और इन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं जबकि अन्य दुकानदार सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इन्हें बरकरार रखने के पक्ष में हैं।

दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस होती रही, वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों की बातें सुनीं और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story