केपीपीएल में शिव वारियर्स और लायंस सीसी ने दर्ज की जीत

WhatsApp Channel Join Now
केपीपीएल में शिव वारियर्स और लायंस सीसी ने दर्ज की जीत


जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के सातवें संस्करण में मंगलवार को एमए स्टेडियम जम्मू में खेले गए दो मुकाबलों में पाक्षा शिव वारियर्स क्रिकेट क्लब और लायंस सीसी ने जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में पाक्षा शिव वारियर्स ने रुद्र नाइट राइडर्स को 62 रन से हराया। शिव वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जवाब में रुद्र नाइट राइडर्स की टीम 145 रन ही बना सकी। चारुकेश जुत्शी ने 47 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में लायंस सीसी ने मेवरिक्स क्रिकेट क्लब को 26 रन से पराजित किया। लायंस सीसी ने सात विकेट पर 142 रन बनाए। रॉकी रैना ने 42 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेवरिक्स की टीम 116 रन पर सिमट गई। दिलीप धर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। टूर्नामेंट का आयोजन ललितादित्य स्पोर्ट्स एजुकेशन एंड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से किया जा रहा है। इस संस्करण का पहली बार जियो टीवी पर सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है जिससे देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story