बिश्नाह में शिवसेना हिंदुस्तान का बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 25 मार्च (हि.स.)।

बिश्नाह में आज शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी की अध्यक्षता में बिजली विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग लगातार मनमानी कर रहा है और लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं, साथ ही बिना उचित कारण बिजली कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।

गणेश चौधरी ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया जाएगा और बिजली विभाग के कार्यालयों को बंद कर ताले लगाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story