शिवसेना हिंदुस्तान ने कुलगाम हत्याकांड की कड़ी निंदा की

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 02 अगस्त (हि.स.)।

शिवसेना हिंदुस्तान जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजेश केसरी ने कुलगाम में दीपक रात्री और भूपिंदर कुमार की लक्षित हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषी आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान नशा तस्करी और आतंकवाद के जरिए भारत के युवाओं को कमजोर करने के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राजेश केसरी ने मांग की कि आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों को अंतिम संस्कार से पहले ही सरकार की ओर से उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आतंक के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए और अधिक निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story