शिवसेना डोगरा फ्रंट ने पानी और बिजली की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 27 सितंबर (हि.स.)।

शिवसेना डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पेयजल और बिजली की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी की अनियमित आपूर्ति और बार-बार बिजली कटौती के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने नियमित पेयजल आपूर्ति और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। अशोक गुप्ता ने संबंधित विभागों से आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं का समाधान करने और लोगों को आवश्यक सेवाएं बिना अनावश्यक रुकावट उपलब्ध कराने की अपील की।

प्रदर्शन में सुशील, किशोर, सुरेश, सुनील, संध्या, प्रवेश, जगदीश, शाम, नरेश, अभिषेक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story