आतंकी हमलों के विरोध में शिवसेना और डोगरा फ्रंट ने किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 12 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के विरोध में शिवसेना और डोगरा फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

प्रदर्शनकारियों ने आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए केवल आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही काफी नहीं है बल्कि देश के अंदर मौजूद आतंकी सोच और उसे बढ़ावा देने वाली मानसिकता को भी खत्म करने की जरूरत है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवाद और उसका समर्थन करने वाले नेटवर्क के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story