रामनगर बस हादसे के पीड़ितों को शिवसेना डोगरा फ्रंट की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 21 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू में रामनगर बस हादसे के पीड़ितों को शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। संगठन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने हादसे को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि बस हादसे के लिए जिम्मेदार ड्राइवर, कंडक्टर और मालिक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए और उनकी संपत्ति जब्त की जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई। डोगरा फ्रंट ने सरकार से यह भी सवाल किया कि जिन रूट्स पर निजी बस ऑपरेटर मनमानी कर रहे हैं, वहां सरकारी बस सेवाएं क्यों नहीं चलाई जा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story