शिव सेना डोगरा फ्रंट ने जम्मू में किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 05 अगस्त (हि.स.)।

शिव सेना डोगरा फ्रंट ने पार्टी अध्यक्ष अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर राष्ट्रीय ध्वज को कथित रूप से उल्टा प्रदर्शित करने का आरोप लगाया। संगठन ने इसे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए फ्लैग कोड ऑफ इंडिया और अन्य लागू कानूनों के तहत निष्पक्ष जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, संप्रभुता और बलिदान का प्रतीक है तथा इसका सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में नारे लगाए और तिरंगे की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story