जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड जारी, -24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास जमा

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड जारी, -24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास जमा


जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भीषण ठंड जारी, -24.6 डिग्री सेल्सियस के साथ द्रास जमा


श्रीनगर, 10 जनवरी (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को भी भीषण ठंड जारी रही। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया। अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख के द्रास में सबसे कम तापमान -24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में शोपियां पिछली रात सबसे ठंडी रात रही जहां तापमान -8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद पुलवामा में -8.0 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम में -7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर तापमान -7.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। घाटी के अन्य हिस्सों में भी भीषण ठंड पड़ी जहां सोपोर में -7.6 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -6.8 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड और सोनमर्ग में -6.3 डिग्री सेल्सियस और बारामूला में -5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहा हालांकि कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे या उसके आसपास तक पहुंच गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जम्मू हवाई अड्डे पर 3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बनिहाल में -0.4 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में -2.8 डिग्री सेल्सियस और सांबा और राजौरी में -1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उधमपुर में तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बटोत और रामबन में क्रमशः 1.3 डिग्री सेल्सियस और 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

लद्दाख में भीषण ठंड जारी रही, जहां हानले में तापमान -17.0 डिग्री सेल्सियस, न्योमा में -20.3 डिग्री सेल्सियस, पदुम में -19.6 डिग्री सेल्सियस और नुब्रा घाटी में -13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान -14.4 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में -13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

21 दिसंबर से शुरू हुई 40 दिनों की भीषण सर्दी की अवधि चिल्लई कलां के दौरान जम्मू और कश्मीर में मौसम अधिकतर शुष्क रहा। कुछ सप्ताह पहले एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने केंद्र शासित प्रदेश को प्रभावित किया था जिससे कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story