जम्मू में सिख समुदाय के कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, सत शर्मा ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय के कई युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भाजपा के राज्यसभा सांसद सत शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। नेताओं ने कहा कि युवाओं की भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुए युवाओं ने भी भाजपा के साथ मिलकर काम करने और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story