कई लोगों ने जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 जुलाई (हि.स.)।

जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संभागीय अध्यक्ष मंजीत सिंह की मौजूदगी में नए सदस्यों का स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि अपनी पार्टी की नीतियां प्रदेश के विकास और लोगों को जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नए सदस्यों के जुड़ने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story