मंत्री जावेद राणा से मिले कई प्रतिनिधिमंडल, जन व विकास से जुड़े मुद्दे उठाए

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री जावेद राणा से मिले कई प्रतिनिधिमंडल, जन व विकास से जुड़े मुद्दे उठाए


श्रीनगर, 09 जुलाई (हि.स.)। जल शक्ति, वन पर्यावरण एवं जनजातीय मामलों के मंत्री जावेद अहमद राणा से सिविल सचिवालय में विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों से आए कई प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

इंडस्ट्रियल एस्टेट पंपोर के कोर ग्रुप के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष खालिद सुभान वानी के नेतृत्व में मंत्री से भेंट कर औद्योगिक क्षेत्र के विकास और विस्तार से जुड़े मुद्दे उठाए। इसके अलावा अन्य प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की जन समस्याओं और विकास संबंधी चिंताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री जावेद राणा ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर नियमों के दायरे में रहते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार जन समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story