भारत-तिब्बत सहयोग मंच में जुड़े कांग्रेस के कई कार्यकर्ता

WhatsApp Channel Join Now
भारत-तिब्बत सहयोग मंच में जुड़े कांग्रेस के कई कार्यकर्ता


जम्मू, 11 अक्टूबर (हि.स.)। भारत-तिब्बत सहयोग मंच (बीटीएसएम) ने अनंतनाग जिले के तंगवाड़ हिलर अरहामा में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं ज्वाइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए मंच के प्रदेश सचिव मुश्ताक अहमद खांडे ने की। इस दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी किया गया जिसमें खांडे ने कांग्रेस पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता अब राशिद खान और शौकत अहमद चौहान अपने समर्थकों के साथ भारत-तिब्बत सहयोग मंच में शामिल हुए। इस अवसर पर अनंतनाग जिला युवा अध्यक्ष तारिक अहमद भट, महिला मोर्चा की जिला सचिव हसीना बानो, जिला महासचिव मुजफ्फर अहमद तेली, एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी और जिला महासचिव मुजफ्फर अहमद खटाना सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ. विवेक शर्मा ने संगठनात्मक एकता, जनजागरूकता और जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 19 से 25 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित तवांग यात्रा की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत तथा भारत और तिब्बत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story