हीरानगर कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
हीरानगर कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकारों पर संगोष्ठी आयोजित


कठुआ, 09 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज हीरानगर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को बौद्धिक सृजन की सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना था।

संगोष्ठी में जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. गौरव गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपने व्याख्यान में पेटेंट, कॉपीराइट, भौगोलिक संकेतक और ट्रेडमार्क जैसे आईपीआर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था में इनके महत्व को समझाया। उन्होंने छात्रों और शोधकर्ताओं को अपने नवाचारों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने पर जोर दिया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्प्ब् के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को नवाचार व शोध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईसी की अध्यक्ष डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. विजय कुमार के स्वागत भाषण से हुई, जबकि प्रोफेसर अमित सिंह ने पूरे आयोजन का कुशल समन्वय किया। इस अवसर पर आईअसईसी के सदस्य, संकाय सदस्य और लगभग 60 छात्र उपस्थित रहे। अंत में प्रोफेसर गंगा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया। यह संगोष्ठी छात्रों में बौद्धिक संपदा अधिकारों की समझ बढ़ाने और नवाचार के प्रति प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story