महिलाओं के लिए टिकाऊ आजीविका का जरिया बन रहे स्वयं सहायता समूह-डीसी

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं के लिए टिकाऊ आजीविका का जरिया बन रहे स्वयं सहायता समूह-डीसी


कठुआ, 22 सितंबर (हि.स.)। राजकीय डिग्री कॉलेज बॉयज कठुआ में मंगलवार को डे-एनयूएलएम के तहत गैलेक्सी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दीदी की रसोई का उद्घाटन उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने किया। इस पहल का उद्देश्य कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों को उचित दरों पर स्वच्छ, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं को टिकाऊ आजीविका का अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर सीईओ जेयूडीए परवेज नाइक, जिला परियोजना अधिकारी कविता कुमारी, सीपीओ रंजीत ठाकुर, डीयूडीए अधिकारी, गैलेक्सी स्वयं सहायता समूह की सदस्य, कॉलेज के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने कहा कि कठुआ में स्वयं सहायता समूह विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और महिलाओं के लिए रोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऐसे समूहों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध करवाएगा ताकि वे अपनी गतिविधियों का विस्तार कर स्थायी आजीविका हासिल कर सकें। उन्होंने दीदी की रसोई में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और उचित दरों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने इस पहल को साकार करने में डीयूडीए कठुआ की भूमिका की सराहना करते हुए महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए और अवसर तलाशने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story