रियासी में घर पर अपने बेटे को फंदे से लटका देख, माँ ने खिड़की से लगाई छलांग

WhatsApp Channel Join Now

रियासी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। सोमवार को जम्मू के रियासी जिले के महोर इलाके में एक 45 वर्षीय महिला ने अपने बेटे को घर पर फंदे से लटका हुआ देखा जिसके बाद उसने खिड़की से छलांग लगा दी। इस घटना में वह घायल हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि महोर तहसील के बग्गोदास गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात एक युवक अपने घर में फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि जब युवक की माँ ने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा तो वह घर की खिड़की से कूद गई जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। मृतक की पहचान बग्गोदास गाँव के रहने वाले शब्बीर अहमद के बेटे मोहम्मद फारूक (20) के रूप में हुई है। उसकी माँ की पहचान बस्सो बेगम (45) के तौर पर हुई है। महिला को परिजन जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ले गए, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763367 Articles

Share this story