लखनपुर से जम्मू तक सुरक्षा चाक-चैबंद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
लखनपुर से जम्मू तक सुरक्षा चाक-चैबंद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र का लिया जायजा


लखनपुर से जम्मू तक सुरक्षा चाक-चैबंद, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र का लिया जायजा


कठुआ, 12 जुलाई (हि.स.)। श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के मद्देनजर जम्मू जोन के आईजीपी, डीआईजी जेएसके रेंज सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र का दौरा कर सुरक्षा एवं यात्री सुविधा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा सहित जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा समय पर और सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाए ताकि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्री सुविधा केंद्र में रुके अमरनाथ यात्रियों से बातचीत भी की। उन्होंने यात्रियों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं जैसे आवास, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षा व्यवस्थाकृके बारे में जानकारी ली। यात्रियों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए अपने अनुभव साझा किए जिस पर अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर किया जाएगा।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर चैकसी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story