श्रीनगर हवाई अड्डे पर हुई आपातकालीन निकासी मॉक ड्रिल

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 नवंबर (हि.स.)। सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर 'इमरजेंसी इवैक्यूएशन मॉक ड्रिल' (आपातकालीन निकासी का पूर्वाभ्यास) किया। इसका उद्देश्य किसी ढांचे के ढहने (स्ट्रक्चरल कोलैप्स) जैसी स्थिति में अपनी तैयारियों और प्रतिक्रिया देने की क्षमताओं का आकलन करना था।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर कहा, श्रीनगर एयरपोर्ट पर एक बड़े पैमाने पर इमरजेंसी इवैक्यूएशन मॉक ड्रिल आयोजित की गई, ताकि किसी ढांचे के ढहने की स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों और प्रतिक्रिया क्षमताओं का आकलन किया जा सके। इस अभ्यास में सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, भारतीय वायु सेना, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, स्थानीय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य अग्निशमन सेवा, चिकित्सा दल, एयरलाइन प्रतिनिधि और अन्य संबंधित पक्षों ने हिस्सा लिया।

बल ने बताया कि अभ्यास के बाद एक 'डीब्रीफिंग' सत्र आयोजित किया गया, जिसमें अनुभवों और कमियों पर चर्चा की गई, ताकि सुधार के क्षेत्रों की पहचान की जा सके। इस ड्रिल ने आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय और परिचालन संबंधी तैयारियों के महत्व को रेखांकित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story