कंगन में पावर कैनाल से दूसरा शव बरामद

WhatsApp Channel Join Now

कंगन, 15 जून(हि.स.)। सोमवार को गांदरबल ज़िले के कंगन इलाके में गुंड के पास पावर कैनाल से एक 20 साल की लड़की का शव मिलने के कुछ घंटों बाद बचाव टीमों ने उसी नहर से एक पुरुष का शव भी बरामद किया। ये टीमें उन दोनों की तलाश कर रही थीं जिनके नहर में डूबने की खबर थी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कंगन के गुंड इलाके के पास पावर कैनाल में हुई जहाँ दो लोगों के डूबने की खबर के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुँचीं और नहर के किनारे बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। कई घंटों के अभियान के बाद बचाव दल ने नहर से एक महिला का शव बरामद किया। इस बीच तलाशी टीमों ने दूसरे लापता व्यक्ति का पता लगाने के लिए नहर और आस-पास के इलाकों में छानबीन जारी रखी तभी उस व्यक्ति का शव नहर से काफी दूर मिला। मृतकों की पहचान हो गई है वे दोनों रामवारी गुंड इलाके के रहने वाले थे।

गुंड पुलिस स्टेशन ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को मेडिकल-कानूनी औपचारिकताओं के लिए एसडीएच कंगन भेज दिया गया है जबकि आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story