जम्मू के बनतालाब में बाढ़ के तेज बहाव में बही रुखसाना कौसर की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू, 13 अक्टूबर (हि.स.)।

जम्मू के बनतालाब इलाके में दो दिन पहले बाढ़ के तेज बहाव में बही रुखसाना कौसर की तलाश के लिए प्रशासन और बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं। लापता महिला के परिजनों ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए जम्मू जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों की सराहना की है।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि रुखसाना कौसर बाढ़ के पानी में बह गई थीं, जिसके बाद से उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर जम्मू, एसएसपी जम्मू, एडीशनल डिप्टी कमिश्नर जम्मू, एसडीएम नॉर्थ, एसपी रूरल, एसडीपीओ दोमाना, एसएचओ दोमाना और एनडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

परिजन ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारी और बचाव दल पूरी मेहनत से रुखसाना कौसर को खोजने में जुटे हुए हैं।

परिवार को उम्मीद है कि बचाव दल के प्रयासों से रुखसाना कौसर का जल्द पता चल सकेगा। फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार तलाश अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759959 Articles

Share this story