डुग्गन ब्लॉक में विकास कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
डुग्गन ब्लॉक में विकास कार्यों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के निर्देश


कठुआ/बनी, 30 मार्च (हि.स.)। उपमंडल अधिकारी बनी संदीप कुमार शर्मा ने डुग्गन ब्लॉक में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर मौके पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीडीओ कार्यालय डुग्गन में ग्राउंड विकास कार्य और भुल्लारी गांव में मल्टीपर्पज हॉल निर्माण का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में और तय गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं का 95 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। एसडीएम ने भुल्लारी के स्कूल का भी दौरा किया और छात्रों व शिक्षकों से बातचीत की। इस मौके पर बीडीओ डुग्गन सुंदर सिंह, आरडीडी विभाग के जूनियर इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story