एससीडब्ल्यू ने लंबे समय से फरार चल रहे फर्जी नौकरी दिलाने के जालसाज को गिरफ्तार किया

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 05 मार्च (हि.स.)। कश्मीर क्राइम ब्रांच की स्पेशल क्राइम विंग (एससीडब्ल्यू) ने लंबे समय से फरार चल रहे फर्जी नौकरी दिलाने के जालसाज को गिरफ्तार किया है जो श्रीनगर के भोले-भाले युवाओं को विदेश, विशेषकर आर्मेनिया में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगता था।

अधिकारियों के अनुसार एससीडब्ल्यू की एक विशेष टीम ने आरोपी फरहत अब्बास मलिक पुत्र दीन मोहम्मद मलिक निवासी तेंडला चिलीपिंगल जिला डोडा का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। वह एससीडब्ल्यू पुलिस स्टेशन, कश्मीर क्राइम ब्रांच की एफआईआर संख्या 02/2025 के संबंध में कई महीनों से गिरफ्तारी से बच रहा था।

फरीदाबाद स्थित ड्यूटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को श्रीनगर की सक्षम अदालत में पेश किया गया। कश्मीर क्राइम ब्रांच की स्पेशल क्राइम विंग ने आम जनता, विशेषकर युवाओं को जो इस तरह के फर्जी नौकरी के जाल में फंस जाते हैं, नौकरी दिलाने वाली संस्थाओं/परामर्श एजेंसियों की प्रामाणिकता की जांच करने की सलाह दी है ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story