श्रीनगर के सौरा में वाहन की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की मौत

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 10 नवंबर (हि.स.)। सोमवार देर शाम सौरा के अहमद नगर के पास एक वाहन की टक्कर लगने से 27 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सौरा के उमरहैयर इलाके में एक वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायलों को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनमें से एक की मौत हो गई जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान बारामूला के खैतेनगन निवासी गुलाम नबी खान के बेटे बशीर अहमद खान के रूप में हुई है।

घायल हुए दो लोगों की पहचान बारामूला के शेरी निवासी मंजूर अहमद खान और मेराज-उद-दीन वानी के रूप में हुई है। इस बीच घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story