शीतकालीन छुट्टियों के बाद कश्मीर में कक्षा 9-12 के लिए स्कूल फिर से खुले
श्रीनगर, 23 फरवरी (हि.स.)। दो महीने से अधिक की शीतकालीन छुट्टियों के बाद कश्मीर भर में स्कूल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सोमवार को फिर से खुल गए। अधिकारियों ने कहा कि प्री-प्राइमरी से 8वीं तक की कक्षाओं की बहाली 2 मार्च को होगी। सरकार ने नवंबर में कश्मीर के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शीतकालीन छुट्टियों के कार्यक्रम की घोषणा की थी। प्राथमिक कक्षाओं के लिए शीतकालीन अवकाश पिछले वर्ष 26 नवंबर से इस वर्ष 28 फरवरी तक निर्धारित किया गया था। कक्षा 1 से 8 तक के लिए शीतकालीन अवकाश 1 दिसंबर, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक निर्धारित किया गया था जबकि कक्षा 9 से 12 के लिए 11 दिसंबर, 2025 से 22 फरवरी, 2026 तक निर्धारित किया गया था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

