खराब मौसम और बढ़ते जलस्तर के कारण पुंछ में स्कूल बंद
Sep 1, 2026, 12:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
पुंछ, 01 सितंबर(हि.स.)। खराब मौसम को देखते हुए एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने मंगलवार को पुंछ ज़िले के सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। पुंछ के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एक आदेश में कहा कि खराब मौसम, भारी बारिश और नदियों व नालों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए छात्रों और स्टाफ़ की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।
आदेश में कहा गया है कि इसी के चलते एहतियात के तौर पर पुंछ ज़िले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल आज बंद रहेंगे। सभी संबंधित लोगों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

