ईद-उल-अजहा पर कश्मीर क्षेत्र के सभी स्कूल बुधवार से शुक्रवार तक रहेंगे बंद

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 26 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि ईद-उल-अज़हा के उपलक्ष्य में कश्मीर क्षेत्र के सभी स्कूल बुधवार से शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

शिक्षा मंत्री सकीना इतू ने बताया कि इस अवसर पर स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इसी बीच स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर (डीएसईके) ने एक आदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा के उत्सवों को देखते हुए कश्मीर मंडल के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 29 मई को विशेष अवकाश रहेगा। इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने भी ईद-उल-अज़हा के उपलक्ष्य में केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी स्वीकृत की है। जो लोग ईद मनाना चाहते हैं, वे इस छुट्टी का लाभ उठा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story