बडगाम में स्कूल बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत
Jun 12, 2026, 15:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
बड़गाम, 12 जून (हि.स.)।शुक्रवार को चदूरा के ब्रेनवार के नीगु जब्बाद इलाके में आईपीटीएस स्कूल खानसाहिब की एक स्कूल बस गहरी खाई में गिर गई जिससे ड्राइवर की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए।
बचाव दल, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्रों को इलाज के लिए एसडीएच चदूरा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

