कुलगाम में स्कूल बस की मोटरसाइकिल से टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now

कुलगाम, 13 नवंबर (हि.स.)।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा इलाके में डेनेव कंडी मार्ग पर शुक्रवार को एक स्कूल बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि जेके18डी-9296 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक स्कूल बस की टक्कर डेनेव कंडी मार्ग पर जेके 18 बी-0190 नंबर की मोटरसाइकिल से हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए उप-जिला अस्पताल दमहाल हांजीपोरा ले जाया गया जहां उनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक की पहचान रियाज़ अहमद अहांगर (25) के रूप में हुई है जो गुलाम अहमद का बेटा था और डीके मार्ग का रहने वाला था।

घायलों की पहचान नसीर अहमद नाइक (27), आशिक अहमद अहांगर (24) और मंज़ूर अहमद (24) के रूप में हुई है ये सभी डीके मार्ग के निवासी हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए ज़िला अस्पताल कुलगाम रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी हैl

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story