देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे बहादुर सैनिकों की हिम्मत को सलाम

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 04 मार्च (हि.स.)। देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे बहादुर सैनिकों की हिम्मत को सलाम करते हुए लेफ्टिनेंट गवर्नर (एलजी ) कविंदर गुप्ता ने इंडियन आर्मी के जवानों के साथ होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनके साथ जीओसी 14 कॉर्प्स लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला भी खास तौर पर मौजूद थे।

जवानों के हौसले का सम्मान किया

होली के इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान लेफ्टिनेंट गवर्नर ने आर्मी के जवानों के साथ खुशियां बांटीं और देश के प्रति उनके अटूट हौसले, हिम्मत और समर्पण की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश त्योहार मना रहा होता है उस समय हमारे बहादुर सैनिक सीमाओं की रक्षा करके देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। यह कार्यक्रम देश के बॉर्डर इलाकों की रक्षा कर रहे सैनिकों की हिम्मत और समर्पण का सम्मान करने के लिए आयोजित किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story