भ्रष्टाचार आरोपों और पोस्टर विवाद पर सलमान सागर की प्रतिक्रिया

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 23 मई (हि.स.)।

राजनीतिक हलकों में भ्रष्टाचार के आरोपों और मुख्यमंत्री के लापता पोस्टरों को लेकर जारी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता सलमान सागर ने सरकार और विपक्ष दोनों पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने के बजाय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।

सलमान सागर ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर विषय हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति को लेकर लगाए गए पोस्टरों और राजनीतिक बयानबाज़ी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता को जवाब मिलना चाहिए और राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।

उन्होंने आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story