जम्मू-कश्मीर में फिलहाल ऑनलाइन क्लासेज नहीं
जम्मू,, 14 मई (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर की मंत्री सकीना इत्तु ने प्रदेश में फिलहाल स्कूलों को ऑनलाइन मोड में शिफ्ट करने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों में ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
मंत्री ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सामान्य रूप से संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में परिस्थितियों के अनुसार किसी बदलाव की आवश्यकता महसूस हुई तो सरकार उचित निर्णय लेगी लेकिन फिलहाल ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर कोई योजना नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

