सैफुद्दीन सोज़ ने उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर सरकार से हमारी जीवनरेखा, झेलम नदी की रक्षा करने का किया आग्रह
श्रीनगर, 5 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर सैफुद्दीन सोज़ ने शुक्रवार को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू और कश्मीर सरकार से हमारी जीवनरेखा, झेलम नदी की रक्षा करने का आग्रह किया।
सैफुद्दीन सोज़ ने एक बयान में कहा पर्यावरण की रक्षा के प्रति हमारे कर्तव्य की उपेक्षा देखकर मुझे बेहद खेद है। हमारी एकमात्र जीवनरेखा - झेलम नदी - की रक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नदी के किनारे बसे नागरिक समाज द्वारा उत्पन्न सभी गंदगी और कचरा वेरीनाग से खदान्यार तक सीधे नदी में बहाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को स्थिति बिगड़ने से पहले तुरंत कदम उठाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से कैबिनेट बैठक बुलाने का विनम्र अनुरोध किया है जिसमें एजेंडा का एकमात्र मुद्दा हो - 'हमारी जीवनरेखा, झेलम नदी की सुरक्षा। सोज़ ने बताया कि वेरीनाग से लेकर खदानयार तक एक दर्जन स्थानों पर गंदगी और मैल सीधे झेलम नदी में बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से इस कुप्रथा को तुरंत रोकने की विनम्र अपील की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

