जीडीसी महानपुर में ‘साधना सप्ताह’ का शुभारंभ, कर्मचारियों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया

WhatsApp Channel Join Now
जीडीसी महानपुर में ‘साधना सप्ताह’ का शुभारंभ, कर्मचारियों को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया


कठुआ, 02 अप्रैल (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज महानपुर में गुरूवार को ‘साधना सप्ताह’ का उद्घाटन सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा के समन्वय तथा प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ऑनलाइन लाइव सत्र से हुई, जिसमें साधना सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में निरंतर सीखने, समर्पण और आत्म-विकास की भावना को बढ़ावा देना है। डॉ. मोहिंदर नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को इस दौरान विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेने और कम से कम 4 घंटे के ऑनलाइन कोर्स करने के लिए प्रेरित किया। वहीं कॉलेज लाइब्रेरियन निशा कुमारी ने ‘कर्मयोगी पोर्टल’ पर विस्तृत जानकारी देते हुए पंजीकरण और कोर्स करने की प्रक्रिया समझाई। प्राचार्य डॉ. संगीता सुदान ने इस पहल की सराहना करते हुए सभी कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story